भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुज़फ्फरनगर ।सुभाष चौहान के कार्यालय में जनपद के क्षत्रिय समाज के सम्मानित लोगों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षत्रिय समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी पर चर्चा की गई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष महाराणा प्रताप संघर्ष समिति ठाकुर नरेंद्र सिंह मुखिया ने कहा कि क्षत्रिय समाज को राजनैतिक पार्टियों द्वारा नजरअंदाज किया जा रहा है और समाज को एकजुट होकर अपनी राजनीतिक हिस्सेदारी बढ़ानी चाहिए। राष्ट्रीय महासचिव ठाकुर ब्रह्मपाल सिंह ने समाज के युवाओं को व्यापार में कदम बढ़ाने और कुरीतियों से दूर रहने की सलाह दी।
इस सभा में भाजपा के पूर्व संयोजक ठाकुर रामफूल सिंह, ग्राम प्रधान ठाकुर शोभित पुंडीर, ठाकुर रामवतार पुंडीर, ठाकुर नेत्रपाल सिंह चौहान, ठाकुर कुलदीप सिंह, ठाकुर अमन सिंह समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
















