धौलपुर में अखिल भारतीय चित्रांश वंशज महासभा की बैठक,

धौलपुर में अखिल भारतीय चित्रांश वंशज महासभा द्वारा एक बैठक का आयोजन शांति होटल संतार रोड पर किया गया, जिसमें आगामी कार्यक्रम की जानकारी दी गई। इस बैठक में महासभा के प्रदेश अध्यक्ष दयाकांत सक्सेना ने बताया कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय कायस्थ मैत्री एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 9 फरवरी 2025 को अवध बैंक्वेट हॉल, संजय पैलेस, आगरा में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भगवान चित्रगुप्त के सभी भाइयों को एक मंच पर लाकर समाज में छिपी हुई प्रतिभाओं को सम्मानित करना और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्हें पहचान दिलाना है। इसके अलावा, समाज में कमजोर और पिछड़े लोगों को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

कार्यक्रम में देश-विदेश से कायस्थ समाज के कई महत्वपूर्ण सदस्य भाग लेंगे। पूर्व प्राचार्य बीके कुलश्रेष्ठ ने धौलपुर से अधिक से अधिक लोगों को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में अखिलेश श्रीवास्तव, चंद्रकांत सक्सेना, जगदीश प्रसाद कुलश्रेष्ठ, डॉ. अनुप अस्थाना, अशोक कुलश्रेष्ठ आदि ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन अशोक कुलश्रेष्ठ ने किया।

समारोह में निर्गुण नारायण सक्सेना, कृष्णकांत सक्सेना, दिवाकांत सक्सेना, संजय सक्सेना, मुकेश सक्सेना समेत अन्य समाज बंधु उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts