स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित

शासन के निर्देशानुसार स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के दिशा-निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गजेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में जनपद के सभी स्नातक, परास्नातक और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों के साथ जूम बैठक आयोजित की गई।

बैठक में संबंधित संस्थानों को योजना की विस्तृत जानकारी दी गई और स्मार्टफोन/टैबलेट वितरण की प्रक्रिया को सुलभ व पारदर्शी तरीके से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा, शिक्षण संस्थानों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया कि पात्र अभ्यर्थियों की आधार केवाईसी लंबित न रहे। आधार सत्यापन पूरा कर जल्द से जल्द टैबलेट प्राप्त कर लाभार्थियों को वितरित किया जाए। जिन संस्थानों ने पहले ही जनपद मुख्यालय से टैबलेट प्राप्त कर लिए हैं, उन्हें तय समय में वितरण प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts