खतौली उपजिलाधिकारी ने जनसुनवाई में सुनी शिकायतें, दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

खतौली उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी ने अपने कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। शासन के निर्देशानुसार उन्होंने सभी फरियादियों को आश्वासन दिया कि उनकी शिकायतों का निष्पक्ष समाधान किया जाएगा।

उपजिलाधिकारी ने अधीनस्थ कर्मचारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक फरियादी की समस्या को गहनता से सुनकर निष्पक्ष रूप से समाधान किया जाए। किसी भी मामले में एकतरफा सुनवाई न कर दोनों पक्षों की बात सुनना सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी आगंतुक को परेशानी नहीं होनी चाहिए और समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts