भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
बुढ़ाना।माहिरा नर्सिंग होम से आई टीम ने डोर टू डोर सैंकड़ों जरूरतमंद ग्रामीणों के स्वास्थ्य के प्रति ओपीडी ओर दवाइयों पर विशेष छूट के लिए उन्हें कार्ड बनाकर मुहैय्या कराया। इस संबंध में जीशान अहमद ने बताया कि गांव जौला में ऐसे लोगो को चिन्हित करकर लिया गया है जो मेडिकल का खर्च करने में बिल्कुल भी सक्षम नही हैं। अब माहिरा नर्सिंग होम ने उनके लिए विशेष कार्ड की एक योजना बनाई है। जिस पर आज काम शुरु कर दिया गया है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि जो भी आपके आसपास ऐसे लोग हैं उनका नाम हमें पर्सनल पर भेज या बता सकते हैं। इस मौके पर डोर टू डोर जन संपर्क करने वालों में मुख्य रूप से डॉक्टर अनुज कुमार, डॉक्टर शहजान अहमद और बिलाल सलमानी इत्यादि ग्रामीण मौजूद थे।















