मुज़फ्फरनगर में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने शुरू की सर्जिकल ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाएं

मुज़फ्फरनगर : कैंसर मरीजों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें प्राथमिक परामर्श और फॉलोअप के लिए दिल्ली जैसे मेट्रो शहरों की लंबी यात्राएं नहीं करनी होंगी। मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, पटपड़गंज, ने शहर के आनंद हॉस्पिटल में सर्जिकल ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की है। यह पहल केवल शहर बल्कि आसपास के जिलों के कैंसर मरीजों के लिए भी वरदान साबित होगी। ओपीडी सेवाओं का उद्घाटन हॉस्पिटल के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के सीनियर डायरेक्टर डॉ. नितिन लीखा की उपस्थिति में हुआ। उन्होंने बताया कि वे हर माह के दूसरे गुरुवार को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक मरीजों के लिए उपलब्ध रहेंगे और उन्हें प्राथमिक परामर्श, व्यक्तिगत उपचार योजना तथा फॉलोअप सपोर्ट प्रदान करेंगे।इस नई सुविधा के पीछे उद्देश्य है कि मरीजों को उनके घर के नजदीक ही उन्नत और आधुनिक सर्जिकल ऑन्कोलॉजी सेवाएं मिलें। अक्सर देखा गया है कि कैंसर से जूझ रहे मरीज समय पर सही इलाज और परामर्श मिलने के कारण गंभीर स्थिति का सामना करते हैं। शरीर में गांठ, निगलने में कठिनाई, बिना वजह वजन घटना और अन्य लक्षणों की अनदेखी उनकी सेहत को और बिगाड़ देती है। डॉ. लीखा ने कहा कि इस ओपीडी के जरिए मरीजों को ऐसे लक्षणों की पहचान करने और समय रहते विशेषज्ञ से परामर्श लेने का मौका मिलेगा, जिससे उनका इलाज अधिक प्रभावी हो सकेगा।मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, पटपड़गंज, की यह पहल मुज़फ्फरनगर और आसपास के क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा बदलाव लाएगी। पहले जहां मरीजों को जटिल सर्जिकल परामर्श या कैंसर से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए दिल्ली या अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था, वहीं अब स्थानीय स्तर पर ही उन्हें विशेषज्ञ उपलब्ध रहेंगे। इससे केवल समय और धन की बचत होगी बल्कि मरीजों और उनके परिवारों को मानसिक सुकून भी मिलेगा।अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि नई ओपीडी सेवाओं में मरीजों को आधुनिक तकनीक पर आधारित सर्जिकल ऑन्कोलॉजी उपचार के विकल्प उपलब्ध होंगे। इसमें विशेषज्ञ परामर्श, व्यक्तिगत जरूरतों के अनुरूप उपचार योजनाएं और नियमित फॉलोअप शामिल है। मैक्स हॉस्पिटल का मानना है कि कैंसर के खिलाफ लड़ाई में जागरूकता और समय पर इलाज सबसे बड़ा हथियार है और इसी सोच के तहत यह सेवा मुज़फ्फरनगर में शुरू की गई है।इस पहल से स्थानीय लोगों को ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों से आने वाले मरीजों को भी लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि यदि ऐसे विशेष केंद्र क्षेत्रीय स्तर पर उपलब्ध हों तो कैंसर के मामलों में समय रहते हस्तक्षेप किया जा सकता है और मरीजों की जीवन प्रत्याशा बढ़ाई जा सकती है। मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की ओर से यह कदम उनके उस संकल्प को भी मजबूत करता है जिसमें वे विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।मुज़फ्फरनगर में इस सर्जिकल ऑन्कोलॉजी ओपीडी की शुरुआत से यह संदेश स्पष्ट है कि अब छोटे शहरों में भी उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता बढ़ रही है। यह स्वास्थ्य क्षेत्र में एक सकारात्मक बदलाव है जो केवल मरीजों को राहत देगा बल्कि शहर की चिकित्सा व्यवस्था को और मजबूत बनाएगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts