मुजफ्फरनगर – दरगाह ए आलिया बाबुल हवाईज बघरा में चार दिवसीय मजालिस का सिलसिला ब्रहस्पतिवार से शुरू हो गया है इस की शुरुआत डॉक्टर हसन मेहंदी ने क़ुरान पाक कि तिलावत से की है पहली मजालिस मौलाना सलमान हैदर ने ख़िताब किया उन्होंन वर्तमान के हालात पर रोशनी डाली ओर हलाल रोज़ी को अपनाने के लिए लोगो को कहा लेकिन आज मिडल ईस्ट जंग मे झूलस रहा है यह जंग रुकनी चाहिए और एक टेबल पार बैठ कर बातचित करनी चाहिए जंग मे सिर्फ नुकसान होता हैतो वही दूसरी मजालिस को मौलाना नवाज़िश रज़ा ने खिताब किया, उन्होंने बताया कि हर इंसान का किरदार ऐसा हो कि उस की पहचान हुसैनी हो नेक सच्चा मुसलमान वही है जो दिन ओर दुनिया मे अपनी पहचान अहलेबेत से कराए , ज़ीशान अली ने बताया कि ये सिलसिला चार रोज़ तक चलेगा इस मे हिंदुस्तान के मशहूर ओ मारूफ मौलाना तशरीफ़ ला रहे है तकरीबन कई लाख लोग इन को सुनने के लिए देश और विदेश से आ रहे है|
ये सभी लोग दरगाह ए आलिया चार दिन तक रुकेगे इन सब के रुकने के लिए कमेटी की तरफ से इंतेज़ाम किया गया हैै शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के जर्नल सेक्रेटरी एवं प्रवक्ता मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि इस्लाम मज़हब इंसानियत का मज़हब है जिन लोगो ने हुकूमतों से मज़हब लिया है उन की वजह से इस्लाम बदनाम हुआ है ओर मज़हब मोहम्मद ओ अले मोहम्मद से लिया जाए दिन में कोई ज़बरदस्ती नही है जो यज़ीद को हीरो मानते है वो लोग वही है जो औरंगजेब को अपना हीरो मानते है वो भी उसी के नक्शे कदम पर चल रहे हैं, तो वही अगले दिनों में भारत सरकार के कुछ मंत्री और राज्य सरकार के मंत्री की आने की संभावना है मेहमान खुसूसी का दावत नामा उन लोगो को दरगाह की तरफ से दिया गया है, इस अवसर पर शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के जर्नल सेक्रेटरी एवं प्रवक्ता मौलाना यासूब अब्बास, पूर्व राज्य मंत्री ईसा रज़ा, मौलाना मोहम्मद मेहंदी, मौलाना गुलज़ार अब्बास, मौलाना यासुब अब्बास, मौलाना इब्ने अब्बास, मौलाना फैज़ अब्बास, मौलाना जीनान असगर , मौलाना दावार अब्बास, मौलाना हसन अख्तर, मौलाना हैदर मोलाई, तथा अध्यक्ष सरताज हुसैन, महासचिव आस मोहम्मद, अकबर अब्बास, हाशिम, डॉ हसन मेहंदी शहज़ाद अली शान मोहम्मद, काशिफ रज़ा, शबी अब्बास आदि लोग मौजूद रहे















