बांदा में हज प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, कानपुर से मास्टर ट्रेनर ने दी तफसीली जानकारी

बांदा। हज कमेटी ऑफ इंडिया के निर्देशन में आज खानकाह इंटर कॉलेज, बांदा में मुख्य मंडलीय हज प्रशिक्षण शिविर (हज तरबियती प्रोग्राम) सम्पन्न हुआ। डिजिटल वॉल स्क्रीन के माध्यम से आधुनिक तकनीक से हाजियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में बांदा से 35, चित्रकूट से 3, महोबा से 8 और हमीरपुर से 15 हाजी शामिल हुए।

सभी मसलक के उलमा-ए-कराम की मौजूदगी में कानपुर से आए मास्टर हज ट्रेनर मौलाना आकिब साहब ने हज के अरकान और उसकी अहमियत पर तफसील से बयान दिया। मुख्य हज ट्रेनर हाजी आरिफ खान ने हज से जुड़े अहम मसलों पर रोशनी डाली। महिलाओं के लिए अलग से मस्तुरात ट्रेनिंग लेडीज़ मास्टर ट्रेनर द्वारा दी गई।

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मोहम्मद रफीक, मुफ्ती शकील, मौलाना रियाज़ साहब, मौलाना ख़ुशतर रब्बानी, मौलाना नजीब हथोरा, मौलाना अमीनुद्दीन, मौलाना शफीउद्दीन, मौलाना मशर्रत, मौलाना हामिद रज़ा, मुमताज़ अली, प्रबंधक मोहम्मद शाहिद, अज़ीज़ मंसूरी, मकबूल अली (चेयरमैन पैरामेडिकल), हाजी एफ.यू. ख़ान, हाजी सईद अहमद, हाजी रशीद रोमा, हाजी फ़ैयाज़, हाजी मोहम्मद शाकिर, सैयद इमरान अली राजू, हाजी अज़ीज़ उस समद, हाजी रफ़ीक उस समद, बाबा फरीद, वहीद नेता, प्रबंधक फातमा गर्ल्स इंटर कॉलेज अरशद बिलाल, मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के वाइस चेयरमैन हाजी कफील अहमद खान समेत कई समाजसेवी और मोअज़्जिज शख्सियतें मौजूद रहीं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts