डेल्टा एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 4819 दुर्घटनाग्रस्त हो गई. ये फ्लाइट मिनियापोलिस-सेंट पॉल एयरपोर्ट से टोरंटो पियर्सन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर जा रही थी. हालांकि, टोरंटो पियर्सन एयरपोर्ट पर लैंडिंग के समय दुर्घटना का शिकार हो गई. विमान में 80 लोग सवार थे, जिसमें 76 यात्री और 4 चालक दल के सदस्य थे. विमान से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, लेकिन दुर्घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक इस विमान को एंडेवर एयर की तरफ से डेल्टा ब्रांड के तहत ऑपरेट किया गया था. हालांकि, टोरंटो पियर्सन में लैंडिंग के दौरान, विमान कंट्रोल खो बैठा और पलट गया. आपातकालीन टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित निकाल लिया गया.
#BREAKING: Delta Airlines CRJ-900 jet operated by Endeavor Air has crashed-landed and overturned with several passengers on board at the Toronto Pearson International Airport in Canada. Initial reports indicate 8 passengers are injured in the accident.
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) February 17, 2025
“Toronto Pearson is aware… pic.twitter.com/XQUQWnewHi
एयरपोर्ट पर भारी बर्फबारी
उन्होंने कहा कि यह कहना जल्दबाजी होगी कि विमान किस कारण से पलटा, लेकिन हो सकता है कि मौसम ने इसमें भूमिका निभाई हो. कनाडा की मौसम विज्ञान सेवा के अनुसार, एयरपोर्ट पर बर्फबारी हो रही थी और 51 किलोमीटर प्रति घंटे से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं चल रही थीं. तापमान करीब माइनस 8.6 डिग्री सेल्सियस था.
हादसे में 6 लोग मारे गए
अमेरिका के पेंसिलवेनिया राज्य के फिलाडेल्फिया में 1 फरवरी को एक छोटा मेडिकल विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इस हादसे में 6 लोग मारे गए थे. विमान में सवार सभी लोग मेक्सिको के थे.फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के मुताबिक लियरजेट 55 नाम के इस विमान ने शाम 6:30 (स्थानीय समय) पर नॉर्थ-ईस्ट फिलाडेल्फिया एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी. महज 30 सेकेंड बाद 6.4 किलोमीटर (4 मील) दूर जाकर यह क्रैश हो गया. विमान कंपनी जेट रेस्क्यू के प्रवक्ता शाई गोल्ड ने बताया था कि बच्चे को फिलाडेल्फिया में इलाज के बाद घर ले जाया जा रहा था. अभी तक हादसे की वजह सामने नहीं आई है.
प्लेन-हेलिकॉप्टर क्रैश
वॉशिंगटन डीसी में 29 जनवरी को यात्री विमान और हेलिकॉप्टर में हुई टक्कर में सभी 67 लोगों की मौत हो गई थी. क्रैश के बाद दोनों पोटोमैक नदी में गिर गए थे.प्लेन में 4 क्रू मेंबर समेत 64 और हेलिकॉप्टर में 3 लोग सवार थे. हादसे के बाद अमेरिकी एयरलाइंस का प्लेन पोटोमैक नदी में तीन टुकड़ों में पड़ा मिला. प्लेन और हेलिकॉप्टर दोनों के फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (FDR या ब्लैक बॉक्स) मिले. घटना रोनाल्ड रीगन एयरपोर्ट के पास हुई. हादसा यूएस एयरलाइंस के CRJ700 बॉम्बार्डियर जेट और सेना के ब्लैक हॉक (H-60) हेलिकॉप्टर के बीच हुआ था. अमेरिकन एयरलाइंस का जेट कंसास राज्य से वॉशिंगटन आ रहा था.















