फर्टिलाइजर कारोबारी विवाद सुलझाने में मनीष चौधरी रहे सफल

मुजफ्फरनगर में फर्टिलाइजर कारोबार से जुड़ा एक विवाद राष्ट्रीय सामाजिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष चौधरी के प्रयासों से सुलझ गया। बिलासपुर में डॉल्फिन बायोटेक के प्रबंधक संजय कुमार ने मोहन सिंह राणा पर उनकी लाखों रुपये की डबल ए एस मशीन वापस न करने का आरोप लगाया था।

संजय कुमार के अनुसार, मोहन सिंह ने उनकी लैब टेस्टिंग के लिए इस्तेमाल की जाने वाली मशीन कुछ समय के लिए ली थी, लेकिन बाद में लौटाने से इनकार कर दिया। इस विवाद को सुलझाने के लिए मनीष चौधरी ने पहल की और दोनों पक्षों को समझौते के लिए राजी किया। उनके प्रयासों के बाद मोहन सिंह ने मशीन लौटा दी, जिसके लिए संजय कुमार ने मनीष चौधरी का आभार व्यक्त किया।

मनीष चौधरी ने इसे प्रभु सियाराम का आशीर्वाद बताते हुए कहा कि वे मात्र एक सहयोगी की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने जिले के सभी फर्टिलाइजर और पेस्टीसाइड निर्माताओं से अपील की कि वे गुणवत्तापूर्ण उत्पाद तैयार करें और किसी भी दबाव में गलत कार्य न करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि अब जनपद की बदनामी नहीं होने दी जाएगी। मनीष चौधरी सामाजिक विवादों को सुलझाने में लगातार प्रयासरत रहते हैं और इस दिशा में उनकी पहल को हमेशा सफलता मिलती रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts