मुजफ्फरनगर के मोरना स्थित दि गंगा सहकारी शुगर मिल परिसर में राष्ट्रीय सामाजिक संस्था के अध्यक्ष मनीष चौधरी द्वारा 49वें सामूहिक राष्ट्रगान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने मोरना शुगर मिल के विस्तारीकरण की मांग उठाई और किसानों के समर्थन में खड़े होने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, शुगर मिल के अधिकारी, किसान व ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। मिल प्रशासन ने बताया कि विस्तारीकरण की प्रक्रिया चल रही है और सरकार के निर्णय की प्रतीक्षा की जा रही है। भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) ने भी इस मांग का समर्थन किया और फरवरी में आंदोलन शुरू करने की घोषणा की।इस मौके पर विभिन्न किसान संगठनों और सामाजिक नेताओं ने मनीष चौधरी के राष्ट्रवादी प्रयासों की सराहना की और मोरना क्षेत्र के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।















