मुजफ्फरनगर: विदाई समारोह में जूनियर्स ने सीनियर्स को दी शुभकामनाएं,

मुजफ्फरनगर के एक प्रतिष्ठित विद्यालय में कक्षा 12 के छात्रों के लिए भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान जूनियर छात्र-छात्राओं ने अपने सीनियरों का तिलक कर उनका स्वागत किया और बोर्ड परीक्षाओं में सफलता की मंगल कामना की। समारोह में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही, जिसमें छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और डांस परफॉर्मेंस से समा बांध दिया।कार्यक्रम के दौरान जिया खन्ना को “मिस फेयरवेल” और वंश मलिक को “मिस्टर फेयरवेल” के खिताब से नवाजा गया। जूनियर्स द्वारा प्रस्तुत शानदार नृत्य और गायन ने सभी का मन मोह लिया।

विद्यालय के डायरेक्टर श्री विश्व रतन जी ने छात्रों को सफलता का मंत्र देते हुए कहा—
“एक विचार लो और उसे अपने जीवन का सार बना लो। उसी के स्वप्न देखो, उसी पर ध्यान केंद्रित करो और बाकी विचारों को छोड़ दो। यही सफलता की राह है।”
उन्होंने छात्रों को अनुशासित रहने और राष्ट्र के विकास में योगदान देने की प्रेरणा दी।

प्रधानाचार्या श्रीमती धारा रतन जी ने भी छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कठिन परिश्रम और एक लक्ष्य निर्धारित कर जीवन में आगे बढ़ना आवश्यक है। उन्होंने कहा—“कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं, यदि आप पूरी लगन और मेहनत से उसकी प्राप्ति के लिए कार्य करें।”समारोह में अध्यापकों ने भी छात्रों को आशीर्वाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। पूरे कार्यक्रम में उमंग और उत्साह का माहौल बना रहा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts