चुनाव ट्रेनिग लेटर लेने गए बैंक कर्मी से मैनेजर ने किया दुर्व्यवहार

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।

मुज़फ्फरनगर। शाहपुर के सेंट्रल बैंक में तैनात बैंक कर्मी लिपिक पुष्पेंद्र सिंह पिछले कई दिनों से बीमारी के चलते मेडिकल छुट्टी पर चल रहा है। चुनाव में पुष्पेंद्र की ड्यूटी लगाई गई है जिसके चलते पहले चरण की चुनाव ट्रेनिग कर चुका है। दुसरे चरण की ट्रेनिग बुधवार को है जिसका पत्र बैंक में आया हुआ है। चुनाव ट्रेनिग का लेटर लेने बैंक पहुंचे पुष्पेंद्र के साथ बैंक मैनेजर ने दुर्व्यवहार करते हुए ट्रेनिग लेटर नही दिया। बैंक कर्मी को वापस भेज दिया। बैंक कर्मी ने बताया कि वह इस प्रकरण की शिकायत बैंक व चुनाव अधिकारी के साथ चुनाव आयोग से करेंगे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts