पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के पार्थिव शरीर पर मलिक खाप ने अर्पित किया पुष्पचक्र, दी अंतिम विदाई

मुजफ्फरनगर। पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के निधन की सूचना से पूरे समाज में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके अंतिम दर्शन के लिए देशभर से लोग पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में मलिक खाप के चौधरी बाबा राजेंद्र सिंह मलिक, भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक, मेरठ जिलाध्यक्ष कालू प्रधान, अभिलाष चौधरी और लेविस चौधरी ने दिल्ली स्थित सोम विहार, आरकेपुरम आवास पर पहुंचकर सत्यपाल मलिक के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए और पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि सत्यपाल मलिक का जीवन सादगी, सच्चाई और निर्भीकता का प्रतीक था। उन्होंने सदैव किसानों, मजदूरों और आमजन के पक्ष में बेबाकी से अपनी आवाज बुलंद की। उनका स्वतंत्र विचारधारा वाला व्यक्तित्व समाज में जागरूकता और साहस का प्रतीक बना रहेगा। वे सत्ता में रहते हुए भी जनहित के मुद्दों पर बिना झिझक अपनी राय रखते थे। किसानों के हितों को लेकर उनका स्पष्ट रुख और संवेदनशीलता उन्हें विशेष बनाती थी।उनके निधन को समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया गया। उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। सत्यपाल मलिक की स्पष्टवादी छवि और ईमानदार सोच हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेगी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts