मुजफ्फरनगर : स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई अपंजीकृत अस्पताल सील,

मुजफ्फरनगर में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित निजी अस्पतालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन में उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार ने नगरीय क्षेत्र में कई अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया, जिसमें गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। निरीक्षण के दौरान कुकड़ा रोड स्थित अलमासपुर चौक के पास जीवन दाता हॉस्पिटल पूरी तरह से अपंजीकृत पाया गया। अस्पताल में तो कोई पंजीकृत चिकित्सक मौजूद था और ही आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध थे। इस गंभीर लापरवाही और नियमों के उल्लंघन को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल प्रभाव से अस्पताल को सील कर दिया।इसके बाद टीम ने अपेक्स हॉस्पिटल का भी निरीक्षण किया, जहां सात बच्चे भर्ती पाए गए। जांच में सामने आया कि अस्पताल के पंजीकृत चिकित्सक डॉ. अभिषेक यादव ने एक अप्रैल से अस्पताल में कोई विजिट या उपस्थिति दर्ज नहीं की थी। इतना ही नहीं, अस्पताल में कोई पंजीकृत बाल रोग विशेषज्ञ भी उपलब्ध नहीं था और छह अप्रैल के बाद से किसी विशेषज्ञ द्वारा बच्चों का निरीक्षण नहीं किया गया। सबसे चिंताजनक बात यह रही कि बिना चिकित्सकीय निगरानी के ही बच्चों को अस्पताल में भर्ती रखा गया था,

जो उनकी सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकता था।इन गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अपेक्स हॉस्पिटल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही निर्देश दिया गया है कि अस्पताल में भर्ती सभी बच्चों को तुरंत किसी मान्यता प्राप्त अस्पताल में शिफ्ट किया जाए, ताकि उनका समुचित इलाज सुनिश्चित किया जा सके। विभाग ने स्पष्ट किया कि मरीजों की सुरक्षा सर्वोपरि है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद में अवैध और मानकों के विपरीत संचालित अस्पतालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही करने वाले संस्थानों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई से निजी अस्पतालों में हड़कंप मच गया है और स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पताल संचालकों को नियमों का पालन करने की सख्त चेतावनी दी है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts