अलवर: हाईवे 248A पर सड़क धंसने से बड़ा हादसा, डंपर फंसा; घटिया निर्माण पर उठे सवाल

अलवर जिले में नेशनल हाईवे 248A पर मिट्टी से भरे डंपर के सड़क पर धंसने से एक बड़ा हादसा हुआ। यह घटना सुबह करीब साढ़े 8 बजे हुई, जब डंपर साइड लेन पर चल रहा था। सड़क धंसने से 25 फीट चौड़ा और गहरा गड्ढा बन गया, जिसमें डंपर का पिछला हिस्सा फंस गया। गनीमत रही कि ड्राइवर सहीराम की जान बच गई। डंपर चालक ने बताया कि हादसे के समय वह अलवर के बगड़ तिराहा की ओर जा रहा था। अचानक सड़क धंस गई, जिससे वह डंपर में ही फंस गया। स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकाला। घटना ने हाईवे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। करीब ढाई साल पहले 10 किलोमीटर लंबी इस सड़क को 118 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया था। सड़क पर टोल प्लाजा भी है। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय निवासियों का कहना है कि निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया। इसके अलावा, पानी और सीवरेज की पाइपलाइन की लीकेज को भी हादसे का कारण माना जा रहा है। घटना के बाद बड़ी क्रेन मंगवाकर डंपर को निकालने का प्रयास किया गया। इसमें करीब 5 घंटे का समय लगा, जिससे इलाके में लंबा जाम लग गया। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के लिए जिम्मेदार ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts