महिला मित्र मंडली ने फाग महोत्सव में दिया होली मनाने का संदेश

राजगढ़ उपखंड के समीपवर्ती पिनान स्थित ज्योतिबाफुले पार्क में महिला मित्र मंडली द्वारा फाग महोत्सव एवं होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस आयोजन का नेतृत्व कोशल प्रधान व अनीता गर्ग ने किया। कार्यक्रम में मुख्य बाजार सहित प्यारे लाल बास की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत में महिलाओं ने “पानी बचाओ, खुशी मनाओ” विषय पर चर्चा की और अबीर-गुलाल से होली खेलने का संदेश दिया। उन्होंने रासायनिक रंगों से बचने का आह्वान भी किया। इसके बाद महिलाओं ने “रंग मत डारे रे.. सांवरिया म्हारो गुजर मारे रे…”, “आयो फागणियो बाईसा…”, “खाटू श्याम चाला रे…” सहित विभिन्न भजनों की रंगारंग प्रस्तुतियां दीं।

भजनों और लोकगीतों पर महिलाओं ने सामूहिक नृत्य किया और एक-दूसरे को रंग लगाकर प्रेम व सौहार्द का संदेश दिया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts