बांदा।नरैनी विधानसभा अंतर्गत ग्राम पुंगरी में लंबे समय से कागज में चल रहे महावीर संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की हकीकत को जांच पड़ताल करने पहुंचे कांग्रेस जिला अध्यक्ष दीक्षित के निर्देश पर कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सूरज बाजपेई एडवोकेट,एआईसीसी सदस्य रमेश चंद्र कोरी,महेश प्रसाद गाव को में पहुंचकर ग्रामीणों से वार्ता कर हकीकत जानी है।
नरैनी विधानसभा अंतर्गत ग्राम पुंगरी में प्रसिद्ध हनुमान मंदिर स्थल में महावीर संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय है।जिसमें कई वर्षों से ताला लटका हुआ है। विद्यालय के कमरों में मंदिर के भंडारे के लिए खाना बनाने का कार्य हो रहा है। ग्रामीण लोगों ने बताया कि कई वर्षों से विद्यालय में पठन-पाठन का कार्य नहीं हो रहा ना तो कोई छात्र आ रहा और ना ही शिक्षक जिससे यह स्पष्ट हो गया की कागज पर ही संस्कृति को बढ़ाने का कार्य सरकार द्वारा किया जा रहा है। मंदिर के महंत ने भी बताया कि कई वर्षों से यहां कोई छात्र और पठन-पाठन का कार्य नहीं हो रहा कांग्रेस नेता वाजपेई ने सरकार पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि जिस तरह से यह सरकार देश और प्रदेश में सनातन और संस्कृति की रक्षा के नाम पर लोगों को गुमराह कर रही है ।संस्कृत को बचाने वाला यह संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जिस तरह से कई वर्षों से ताला लटका है। और जनता की गाढ़ी कमाई को डकारा जा रहा है। कहीं ना कहीं उत्तर प्रदेश की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा है। कांग्रेस नेता वाजपेई ने उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को कागज पर चल रहे विद्यालय की हकीकत को अवगत कराने की बात कही है। एआईसीसी सदस्य रमेश चंद्र कोरी ने कहा कि जिस प्रकार से केवल यह सरकार भाषण में संस्कृत को बचा रही है स्पष्ट हो रहा है कि जब तक संस्कृत विद्यालय धरातल पर नहीं चलेंगे संस्कृत कैसे बचेगी।















