मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में मारे गए 1 लाख के इनामी बदमाश महताब उर्फ गलकटा की मजिस्ट्रेट जांच शुरू

मुजफ्फरनगर। उप जिला अधिकारी बुढ़ाना अपूर्वा यादव ने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट मुजफ्फरनगर के आदेश के तहत एक लाख रुपये के इनामी अपराधी महताब उर्फ गलकटा पुत्र अब्बास निवासी ग्राम सोन्टा रसूलपुर, थाना थानाभवन, जनपद शामली की मौत की मजिस्ट्रेट जांच शुरू कर दी गई है। महताब की मृत्यु 3 अक्टूबर 2025 को थाना बुढ़ाना क्षेत्र में एसओजी टीम थाना शाहपुर और बुढ़ाना पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में हुई थी। इस घटना की जांच के लिए जिला मजिस्ट्रेट ने आदेश संख्या 922/18-ची/2024-27/जे०ए० दिनांक 4 अक्टूबर 2025 के अंतर्गत उप जिला मजिस्ट्रेट बुढ़ाना को जांच अधिकारी नामित किया है। अपूर्वा यादव ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति, चश्मदीद, जनसाधारण, सभासद या ग्राम प्रधान के पास इस घटना से संबंधित कोई जानकारी या बयान है, तो वह 10 नवंबर 2025 तक किसी भी कार्य दिवस में उनके न्यायालय या कार्यालय में उपस्थित होकर लिखित या मौखिक रूप से अपनी जानकारी दे सकता है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से की जाएगी, ताकि घटना की सभी परिस्थितियों का तथ्यात्मक रूप से पता लगाया जा सके।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts