शिव जागरण में भगवान शंकर की महिमा किया गुणगान श्रीशिव शक्ति सेवा मंडल के तत्तवाधान में किया आयोजन।

शिव जागरण में भगवान शंकर की महिमा किया गुणगान
श्रीशिव शक्ति सेवा मंडल के तत्तवाधान में किया आयोजन

सहारनपुर। श्रावण माह के द्वितीय सोमवार पर विशाल शिव जागरण का आयोजन किया गया। विशाल शिव जागरण में भजन कलाकारों ने भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। जागरण के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया। श्री शिव शक्ति सेवा मण्डल सहारनपुर के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिव भक्तो के सहयोग से श्रावण माह के द्वितीय सोमवार पर 15वां विशाल शिव जागरण और भंडारे का आयोजन शहर के ऐतिहासिक चैक घंटाघर पर किया गया। विशाल शिव जागरण मे ज्योति प्रज्वलित नगर विधायक राजीव गुम्बर द्वारा की गई। नगर विधायक राजीव गुम्बर ने शिव जागरण का उद्घाटन करते हुए कहा कि सावन माह मे विशाल शिव जागरण का आयोजन करने पर पुण्य की प्राप्ति होती है। उन्हांेने विशाल शिव जागरण और भंडारे का आयोजन करने पर श्री शिव शक्ति सेवा मण्डल सहारनपुर के सभी पदाधिकारियों के कार्यो की प्रशंसा की। सुश्री देवी सुदीक्षा सरस्वती ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपना आशीर्वाद व शुभकामनाएं दी। जागरण में भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई, व्यापारी नेता विवेक मनोचा समेत अन्य अतिथिगण भी शामिल रहे। जागरण में भजन गायक देहरादून से आये सत्तू वीरा, सहारनपुर के मन्नू दीप व पंजाब से आई राहुल हंस एंड पार्टी के कलाकारों ने शिव भजनों से भोले बाबा का गुनगान कर माहौल को भक्ति मय कर दिया। इस अवसर पर एक से बढकर मनमोहक झांकियां भी पेश की गई जिसने सभी का मन मोह लिया। शिव जागरण मे भक्तिपूर्ण भजन पर श्रद्धालु झूमते रहे। जागरण में देर रात तक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। श्री शिव शक्ति सेवा मण्डल सहारनपुर के अध्यक्ष अरुण कुमार व सह कोषाध्यक्ष तुषार मारवाह ने कहा कि यह आयोजन कई वर्षों से श्रावण मास में किया जा रहा है। उन्हांेने बताया कि जागरण में काफी संख्या में श्रद्धालु और कांवड़िए शामिल हुए। शिव जागरण में शिव भक्त व श्रद्वालु के द्वारा हर हर महादेव के जयघोष से माहौल भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चैबंद रही। भंडारे मे कांवड़ियों और भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। शिव जागरण में प्रधान अरुण गुम्बर (बंटी), उप प्रधान रविन्द्र मारवाह (रिंकू), कोषाध्यक्ष जितेन्द्र मारवाह, प्रबन्धक अशोक कुमार (सोनू), उपकोषाध्यक्ष तुषार मारवाह, महामंत्री राजीव, मीडिया प्रभारी कपिल गुम्बर, संदीप भट्ट, राजीव राजा, सन्नी मारवाह, संजीव कपूर, विनित कपूर, विकास कुमार, दिलीप सिह, मनीष मारवाह, हरीश समेत कई श्रद्वालु मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts