भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।
मुज़फ्फरनगर। हेतु नगर में मुख्य चौराहों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड एवम मुख्य मार्ग पर लगाए गए बैनर एवम फ्लैक्स जिला निर्वाचन अधिकारी की यही पुकार, भारी मतदान अबकी बार 19 अप्रैल भूल न जाना, वोट डालने जरुर जाना,युवा, बुजुर्ग, महिला, दिव्यांग, वोट जरूर करें हम सबकी यही मांग,स्वीप के अन्तर्गत मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु मतदाताओं को प्रेरित करने हेतु स्लोगन लिखे बैनर लगाए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी, मुख्य विकास अधिकारी स्वीप प्रभारी संदीप भागिया, उपजिला निर्वाचन अधिकारी अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह एवम अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेन्द्र कुमार के निर्देशन में चुनाव का पर्व देश का गर्व के अंतर्गत जनपद मुजफ्फर नगर मे मतदाताओं को प्रेरित करने हेतु मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेन्द्र शर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला एवम बाल कल्याण समिति से डा राजीव कुमार द्वारा स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उक्त जागरूकता अभियान में प्रवेंद दहिया, प्रधानाचार्य होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज जड़ौदा का विशेष सहयोग रहा।
















