भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।
मुज़फ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गहरा बाग का मामला जहां देर रात्रि फैजान के घर मे अचानक से आग लग गयी,आग की सूचना जैसे ही मोहल्ले में फैली वैसी ही आसपास के लोगो द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया,लेकिन घंटो की मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया,जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक एक गरीब परिवार का आशियाना उजड़ चुका था,गरीब परिवार के घर मे रखा सभी सामान जैसे बेड, रेहड़ा,ई रिक्शा,व अपनी पुत्री की शादी के लिए रखा दहेज के सामान सहित पालतू मुर्गी भी जलकर खाक हो गए,वही इस घटना के पश्चात पीड़ित परिवार का रो रोकर बुरा हाल है,पीड़ित व्यक्ति फैजान सभी बेचकर व ई रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता है।आखिर यह आग पीड़ित परिवार के मकान में कैसी लगी,या फिर कही किसी शरारती तत्वों के द्वारा लगाई तो नही गयी,बहरहाल यह पुलिस जांच का विषय है,आग लगने की सूचना पाकर मौके पर पहुँचे खालापार चौकी प्रभारी ने घटना की जांच करते हुए पीड़ित परिवार को इस प्रकरण में जांच कर उचित कार्यवाही करने की बात कही,वही पीड़ित परिवार की माने तो उसके पुत्र का कुछ दिन पूर्व विवाद हुआ था,जिसमे फैसला हो गया था,घर मे रात डेढ़ बजे के करीब आग लगी है,आग से मेरा कई लाख रुपये का नुकसान हुआ है,घर मे रखा सभी सामान जलकर राख हो गया।पुलिस को सूचना दे दी गयी है,पुलिस आई थी और सभी सामान नॉट करके लेकर गयी है।मेरे घर पर तेल डालकर आग लगाई गई है,यह आग किसने लगाई मुझे अभी मालूम नही है।
















