लोक अदालत के प्रचार वाहनों को जनपद न्यायाधीश ने हरी झंड़ी दिखाकर रवाना 

भास्कर न्यूज़ उत्तरप्रदेश उत्तराखंड

मुज़फ्फरनगर। जनपद मे आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु प्रचार वाहनों को जनपद न्यायाधीश विनय कुंमार द्विवेदी द्वारा,हरी झण्ड़ी दिखाकर रवाना किया गया। जनपद न्यायाधीश के निर्देशानुसार प्रचार वाहन को जनपद के दूरस्थ अंचलों तक जाकर आम जन को लोक अदालत से होने वाले लाभ के विषय में अवगत करायेंगे। राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी अपर जिला जज, कोर्ट सं0-07, शक्ति सिंह द्वारा लोक अदालत के विषय में जानकारी देते हुये यह बताया गया कि,9 मार्च होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है, जिसमें मुख्य कार्यक्रम जनपद न्यायालय परिसर में आयोजित किया गया है। उनके द्वारा यह बताया गया कि लोक अदालत में मुख्यतः समस्त प्रकार के शमनीय आरपराधिक मामले, चैक बाउंस से संबंधित धारा 138 एन.आई. एक्ट के वाद, बैंक रिकवरी वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, श्रमवाद, बिजली एवं जल के बिल से संबंधित शमनीय दण्ड़ वाद, वैवाहिक पारिवारिक वाद, भूमि अध्याप्ति वाद, सेवानिवृत्ति के परिलाभों संबंधी मामले, राजस्व वाद, अन्य सिविल वाद आदि मामले निस्तारित किये जायेंगे।इस अवसर पर अपर जिला जज प्रथम रजनीश कुमार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक यातायात कुलदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts