अवैध प्लाॅटिंग के निर्माण 15 बीघा भूमि पर विकास प्राधिकरण द्वारा चलाया गया बुलडोज़र

भास्कर न्यूज़ उत्तरप्रदेश उत्तराखंड।

मुजफ्फरनगर जनपद मे लगभग 15 बीघा भूमि में अनाधिकृत रूप से प्राधिकरण से तलपट मानचित्र स्वीकृत कराये बिना अवैध प्लाॅटिंग के निर्माण को विकास प्राधिकरण द्वारा ध्वस्त कराया गया। विकास प्राधिकरण के विकास क्षेत्र में जोन-3 क्षेत्रान्तर्गत कविता मीना उपाध्यक्ष के आदेशों के अनुपालन में आदित्य प्रजापति, सचिव, विकास प्राधिकरण के मार्ग निर्देशन में स्थानीय पुलिस बल की उपस्थिति में, अर्चित गुप्ता पुत्र विजय गुप्ता द्वारा खसरा नं0- 293, 294, ग्राम मुस्तफाबाद, पचैण्डा पुल से पहले, मुजफ्फरनगर में लगभग 15 बीघा भूमि में अनाधिकृत रूप से (प्राधिकरण से तलपट मानचित्र स्वीकृत कराये बिना अवैध प्लाॅटिंग के निर्माण को विकास प्राधिकरण द्वारा ध्वस्त कर दिया गया। उक्त अवैध प्लाॅटिंग के विरूद्ध प्राधिकरण द्वारा पूर्व में नोटिस जारी किये गये थे। जिसमें चालानी कार्यवाही के उपरान्त पूर्व में ध्वस्तीकरण के आदेश निर्गत किये गये थे, परन्तु अवैध प्लाॅटिंग के भू-स्वामियों द्वारा स्थल से अवैध प्लाॅटिंग को नहीं हटाया गया था। जनपद मे विकास प्राधिकरण द्वारा उक्त 01 स्थल पर लगभग 15 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लाॅटिंग के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी है। अवैध कालोनियों के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय सहायक अभियंता, हरिशंकर गौतम, अवर अभियंता, राजीव त्यागी, विनय गर्ग के साथ-साथ स्थानीय सुपरवाईजर भी उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts