मुजफ्फरनगर में ऋण वितरण कैंप का आयोजन, लाभार्थियों को मिली आर्थिक मजबूती.

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार केनव निर्माण के 9 वर्षपूर्ण होने के अवसर पर जनपद मुजफ्फरनगर में पंजाब नेशनल बैंक सभागार में एक भव्य ऋण वितरण कैंप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत पात्र लाभार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना रहा। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न बैंकों द्वारा स्वीकृत ऋण के चेक लाभार्थियों को वितरित किए गए, जिससे उनके रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल ने विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को ऋण चेक वितरित किए। इस दौरान उद्योग विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के लाभार्थियों को भी विशेष रूप से लाभान्वित किया गया। इसके अलावाएक जनपद एक उत्पादयोजना तथा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को टूल किट प्रदान की गई, जिससे वे अपने पारंपरिक कार्यों को आधुनिक तकनीक के साथ आगे बढ़ा सकें। वहीं प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को भी स्वीकृत ऋण चेक वितरित किए गए, जिससे वे सौर ऊर्जा का उपयोग कर बिजली खर्च में कमी ला सकें।मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने सभी बैंक अधिकारियों से आह्वान किया कि वे पात्र लाभार्थियों को प्राथमिकता के आधार पर ऋण उपलब्ध कराएं और प्रक्रिया को सरल बनाएं, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से केवल रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि जनपद की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना और प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के व्यापक प्रचारप्रसार पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनपद के अधिक से अधिक लोगों को इन योजनाओं से जोड़कर उन्हें लाभान्वित करें।इस अवसर पर सहायक आयुक्त उद्योग आशीष कुमार, पंजाब नेशनल बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेंद्र पॉल, अग्रणी जिला प्रबंधक अनिल कुमार सिंह, पीओ नेडा भजन सिंह सहित कई बैंक अधिकारी और संबंधित विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन से लाभार्थियों में उत्साह देखने को मिला और उन्होंने सरकार की इस पहल की सराहना की।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts