जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हाल ही में LoC से सटे उरी सेक्टर का दौरा किया। उन्होंने सेना के जवानों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया और कहा कि सीमा पर तैनात हमारे वीर जवान पूरी तरह सतर्क हैं और देश की सुरक्षा के लिए हर चुनौती का सामना करने को तैयार हैं। सिन्हा ने कहा, “जवानों का जोश हाई है, और पाकिस्तान की किसी भी नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।”
उन्होंने स्थानीय लोगों से भी बातचीत की और कहा कि केंद्र सरकार सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास को प्राथमिकता दे रही है। उपराज्यपाल ने सेना की तैयारियों की समीक्षा करते हुए भरोसा जताया कि जम्मू-कश्मीर में शांति और विकास की प्रक्रिया को कोई भी ताकत रोक नहीं सकती।सिन्हा ने यह भी कहा कि आतंकी गतिविधियों को जड़ से खत्म करने के लिए सुरक्षा बलों और प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल बना हुआ है। उनका दौरा ऐसे समय में हुआ है जब पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की कोशिशें तेज हुई हैं।















