आओ कदम बढ़ाएं बाल विवाह मुक्त मुजफ्फरनगर बनाएं बालिकाओं ने ली शपथ।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।

मुज़फ्फरनगर।आओ कदम बढ़ाएं बाल विवाह मुक्त मुजफ्फरनगर बनाएं बालिकाओं ने ली शपथ।अक्षय तृतीया के दृष्टिगत बाल विवाह की रोकथाम के लिए बाल विवाह एवम इसके दुष्परिणाम विषय पर कार्यशाला का आयोजन

।बालिकाओं ने ली शपथ ना बाल विवाह करेंगी और ना ही बाल विवाह होने देंगी। जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज प्रेमपुरी की छात्राओं द्वारा बाल विवाह मुक्त मुजफ्फर नगर अभियान मे किया गया प्रतिभाग। सर्वेश कुमार,प्रभारी ए एच टी यू थाना द्वारा,बाल विवाह एवम इसके दुष्परिणाम विषय पर किया गया संवाद एवम पुलिस आपातकालीन सेवा हेल्पलाइन नंबर 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवम वूमेन पॉवर लाइन 1090 के विषय में किया गया जागरूक। बाल कल्याण समिति से डा राजीव कुमार द्वारा कार्यशाला में उपस्थित सभी को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के विषय में दी गई विस्तृत जानकारी। बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के अंतर्गत बाल विवाह अपराध है जिसमें 02 वर्ष की सजा व एक लाख रूपए का जुर्माना या दोनो का प्रावधान है। भारत में शादी हेतु लड़के की आयु 21 वर्ष व लडकी की आयु 18 वर्ष है। उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग एवम जिलाधिकारी जिला बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह एवम मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया के निर्देशन में। अक्षय तृतीया के दृष्टिगत बाल विवाह की रोकथाम हेतु जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज, प्रेमपुरी में बाल विवाह एवम इसके दुष्परिणाम विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। बाल विवाह एवम इसके दुष्परिणाम विषय पर प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया जिसमें सफल प्रतिभागियों अल फिशा,वर्णिका,सना ,असरा ,अंजली,वैष्णवी,महक,फरहा,बुशरा, चंचल,उर्वशी एवम सुमायला को पुरुस्कृत कर उत्साहवर्धन किया गया। ए एच टी यू थाना से विमलेश एवम शालू द्वारा प्रतिभाग किया गया। बाल विवाह एवम इसके दुष्परिणाम विषय पर आयोजित कार्यशाला में प्रधानाचार्य सारिका जैन,प्रवक्ता सुनीता त्यागी एवम समना नासिर का विशेष सहयोग रहा। बालिका शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान,संरक्षण एवम स्वावलंबन हेतु जिला बाल सरंक्षण अधिकारी संजय कुमार एवम बाल कल्याण समिति से डा राजीव कुमार द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर में निरंतर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts