अन्ना हजारे के नेतृत्व में लोक आन्दोलन न्यास का शुभारंभ, भ्रष्टाचार व कृषि सुधारों पर चर्चा

भास्कर न्यूज उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।

मुज़फ्फरनगर से भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी मोहम्मद शाह आलम अपनी टीम के साथ महाराष्ट्र के रालेगण सिद्धी पहुंचे, जहां उन्होंने अन्ना हजारे के नेतृत्व में हो रहे लोक आन्दोलन न्यास के शुभारंभ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर अन्ना हजारे के साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ जन संगठन, गरीबी, भुखमरी, बेरोजगारी, मुफ्त शिक्षा, किसानों की समस्याओं और कृषि के विकास जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही, नदियों के जल संरक्षण, पर्यावरण और स्वास्थ्य से संबंधित विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

इस आयोजन में कल्पना इनामदार को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया, और उनके साथ भोपाल सिंह राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में उपस्थित थे। चौधरी मोहम्मद शाह आलम की टीम में दिल्ली प्रदेश प्रभारी जगदीश गोतम, दिल्ली महिला प्रदेश अध्यक्ष नीलम राजकुमार, पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष जफरयाब अली, उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी शादाब और मीरपुर महानगर अध्यक्ष मौ इमरान शामिल थे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts