हेल्दी रहने के लिए जानें 10 चीज़ों को खाने का सही तरीका.

स्वस्थ शरीर के लिए जरूरी न्यूट्रिएंट्स हमें भोजन से मिलते हैं, इसलिए हमारी डाइट में विविधता का होना बेहद जरूरी है। अक्सर लोग फल, सब्जियां, अनाज, डेयरी उत्पाद और नट्स तो खाते हैं, लेकिन सही तरीका या सही समय न पता होने के कारण शरीर को पूरा पोषण नहीं मिल पाता। हर भोजन का शरीर पर अलग प्रभाव होता है और अगर इन्हें सही तरीके से खाया जाए तो इनके फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं। आइए जानते हैं 10 ऐसी चीज़ों को खाने का सही तरीका, जिनसे आपकी सेहत बेहतर बनी रह सकती है।सबसे पहले बात करें फलों की। फलों को हमेशा खाली पेट या हल्के भोजन के बाद खाना चाहिए, जिससे इनमें मौजूद विटामिन्स और फाइबर शरीर में अच्छे से अवशोषित हो सकें। सब्जियों में खासकर हरी सब्जियों को ज्यादा पकाने की बजाय हल्का स्टीम या सौते करके खाना चाहिए, ताकि इनके एंटीऑक्सीडेंट नष्ट न हों। अनाज जैसे ओट्स या बाजरे को भिगोकर या सही तरीके से पकाकर खाने से ये पाचन को मजबूत बनाते हैं।

डेयरी प्रोडक्ट्स में दही को दोपहर में खाना सबसे फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि यह पाचन के लिए अच्छा होता है, जबकि दूध रात में सेवन करने से शरीर को कैल्शियम बेहतर तरीके से मिलता है। नट्स और सीड्स को भिगोकर खाना बेहतर होता है, क्योंकि इससे इनके एंजाइम एक्टिवेट होते हैं और पोषण आसानी से मिलता है।

इसी तरह शहद को गर्म पानी में मिलाकर पीना शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है, जबकि लहसुन खाली पेट खाने से इम्युनिटी मजबूत होती है। हल्दी का सेवन रात में हल्के गर्म दूध के साथ किया जाए तो यह सूजन कम करने और नींद को बेहतर करने में सहायक है।

अगर आप गुड़ खाते हैं तो इसे भोजन के बाद थोड़ा सा लेना पाचन में मदद करता है। वहीं नींबू पानी सुबह गुनगुने पानी के साथ पीने से शरीर से टॉक्सिन बाहर निकलते हैं और मेटाबॉलिज़म बेहतर होता है।

मूंगफली किस तरह खाएं

रोस्ट की गई गुनगुनी मूंगफली सर्दियों के मौसम का मजा दोगुना कर देती है, अक्सर हम एक गलती करते हैं कि मूंगफली का शेल हटाने के बाद उसकी स्किन भी हटाकर खाते हैं. मूंगफली के दानों की स्किन में भी एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं. गंगाराम हॉस्पिटल की सीनियर डायटिशियन फारेहा शानम कहती हैं कि मूंगफली को हमेशा ट्रेडिशनल तरीके से ही खाएं, मार्केट में पैकेट वाली मसालेदार मूंगफली आने लगी हैं जिसे अवॉइड करना चाहिए.

टमाटर किस तरह खाएं

विटामिन सी से भरपूर टमाटर कच्चा या फिर पकाकर दोनों तरीके से खा सकते हैं, लेकिन अगर आपकी बॉडी का नेचर एसिडिक है तो आपको कच्चे टमाटर खाने से बचना चाहिए. खासतौर पर रात के वक्त टमाटर कच्चे नहीं खाने चाहिए, नहीं तो एसिड रिफ्लक्स की समस्या हो सकती है.

ब्रोकली खाने का तरीका

अगर आप डाइट में ब्रोकोली शामिल करते हैं तो इसे उबालने की बजाय हल्का स्टीम करना ज्यादा बेहतर रहता है या फिर आप हल्का ब्लांच कर सकते हैं जिससे इसके न्यूट्रिएंट्स बने रहते हैं.

 

चिया सीड्स किस तरह खाएं

डाइट में चिया सीड्स शामिल करने हैं तो इनको बिल्कुल भी बिना पानी में भिगोए नहीं खाना चाहिए. इससे आपको ब्लोटिंग हो सकती है. हमेशा चिया सीड्स को कुछ घंटे के लिए भिगोकर रखने के बाद ही सेवन करें.

अनाज के साथ लें घी

अगर आप बाजरा, मक्का, ज्वार, रागी जैसे अनाज खा रहे हैं तो इसके साथ थोड़ा सा देसी घी जरूर लेना चाहिए. इससे आप कब्ज से बचे रहते हैं. ये अनाज प्रोटीन से भरपूर होते हैं, लेकिन अगर आप इनकी रोटी खाते हैं तो पचाने में थोड़े भारी हो सकते हैं, इसलिए साथ में देसी घी खाना सही रहता है.

बादाम खाने का सही तरीका

आप भी बादाम कभी भी चलते-फिरते खा लेते हैं तो ध्यान देने की जरूरत है. एक्सपर्ट कहती हैं कि बादाम का पूरा फायदा मिले, इसके लिए ओवरनाइट पानी में भिगो दें और सुबह खाली पेट इसका छिलका उतारकर खाना चाहिए, क्योंकि भीगे और छिले हुए बादाम खाने से पोषक तत्व अच्छी तरह ऑब्जर्व होते हैं और पचाने में भी आसान रहता है. दरअसल इसे भिगोकरक रखने से छिलके से टैनिन और एंजाइम अवरोधक निकल जाते हैं. साथ ही जेंडर, मेडिकल कंडीशन और उम्र के हिसाब से मात्रा का ध्यान रखना चाहिए.

स्प्राउट्स किस तरह खाएं

ज्यादातर लोग स्प्राउट्स को कच्चा ही खा लेते हैं, लेकिन कई बार इससे आपको स्टमक इंफेक्शन होने का डर रहता है. दरअसल स्प्राउट को बनने में दो से तीन दिन का टाइम लगता है और इस दौरान कुछ बैक्टीरिया भी पनप सकते हैं. स्प्राउट्स को हमेशा थोड़ा सा स्टीम या फिर ब्लांच करके खाना चाहिए. इससे डाइजेस्ट करने में भी आसान रहता है.

अलसी के बीज कैसे खाएं?

Flaxseeds यानी अलसी में ओमेगा 3 अच्छी मात्रा में पाया जाता है, लेकिन इसे खाते वक्त ध्यान रखें कि या तो इसे भिगोने के बाद खाएं या फिर ग्राइंड करके लेना सही रहता है. तभी आपको इसके न्यूट्रिएंट्स सही तरीके से मिल पाते हैं.

सेब खाने का सही तरीका

कई ऐसे फल और सब्जियां होते हैं जिनके छिलके पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं. सेब भी एक ऐसा फ्रूट है जिसका छिलका न्यूट्रिएंट्स का खजाना है. कुछ लोग इसे छीलकर खाते हैं, लेकिन हमेशा सेब छिलके समेत खाना ही फायदेमंद रहता है.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts