खतौली उपजिलाधिकारी ने जनसुनवाई में सुनीं शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

मुज़फ्फरनगर में शासन के निर्देशानुसार उपजिलाधिकारी खतौली मोनालिसा जौहरी ने जनसुनवाई के दौरान कार्यालय में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गहराई से सुना। उन्होंने सभी को उचित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए अधीनस्थ अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

उपजिलाधिकारी ने कर्मचारियों को आदेश दिया कि प्रत्येक फरियादी की समस्या को निष्पक्ष रूप से सुना जाए और दोनों पक्षों की बात सुनकर न्यायपूर्ण निर्णय लिया जाए। किसी भी आगंतुक को असुविधा न हो, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि समस्याओं का समाधान प्राथमिकता होनी चाहिए और अधिकतर मामलों का निस्तारण कार्यालय स्तर पर ही किया जाए।

शिकायत दर्ज कराने के लिए अपने स्मार्टफोन में जन शिकायत ऐप डाउनलोड करें:
डाउनलोड करें

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts