AIMIM में खालिद मलिक की वापसी, मेहताब चौहान पहुंचे मुजफ्फरनगर.

मुजफ्फरनगर। अल तवक्कुल टूर एंड ट्रेवल्स के कार्यालय पर आज AIMIM के पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष मेहताब चौहान का आगमन हुआ। इस विशेष अवसर पर पार्टी के पुराने और मजबूत साथी खालिद मलिक ने AIMIM में दोबारा वापसी की।
खालिद मलिक को पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष मेहताब चौहान और प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के आदेशानुसार पुनः पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। खालिद मलिक मुजफ्फरनगर में AIMIM की शुरुआत करने वालों में प्रमुख रहे हैं और उनकी वापसी से पार्टी को जिले में फिर से मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।इस कार्यक्रम में AIMIM के पश्चिम उत्तर प्रदेश महासचिव हाजी इंतज़ार अंसारी, पश्चिम उत्तर प्रदेश सचिव हाजी दीन मोहम्मद अब्बासी और बुलंदशहर जिला अध्यक्ष अब्दुल कादिर भी मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts