मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती-2023 में चयनित अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण 17 जून 2025 से शुरू हो चुका है। इसी क्रम में सहारनपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिषेक सिंह और मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने तितावी क्षेत्र स्थित जेटीसी प्रशिक्षण केंद्र (कल्याणकारी इंटर कॉलेज, बघरा) का दौरा किया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने रिक्रूट आरक्षियों के रहने की व्यवस्था, बैरिक, भोजनालय, शौचालय और अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया। भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और बैरिक की सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया। व्यवस्थाओं को संतोषजनक पाए जाने पर अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों की सराहना की।निरीक्षण के उपरांत अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि प्रशिक्षणरत आरक्षियों को एक साफ-सुथरा, सुरक्षित और अनुशासित वातावरण मिल सके ताकि वे बेहतर ढंग से प्रशिक्षण प्राप्त कर सकें। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, पुलिस अधीक्षक अपराध/लाइन इंदु सिद्धार्थ, पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे, क्षेत्राधिकारी फुगाना ऋषिका सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।















