गर्मी के दिनों में खाने के साथ रायता एक रिफ्रेशिंग फील देता है. वहीं दही आपकी गट हेल्थ को सही रखने के लिए भी जरूरी होता है. बूंदी का रायता तो ज्यादातर लोग बनाते हैं, लेकिन इसके अलावा भी कुछ चीजों के रायता बनाकर खाए जाते हैं जो शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मदद करते हैं और स्वादिष्ट भी रहते हैं. तो चलिए जान लेते हैं इन रायता की रेसिपी.
गर्मियों में सबसे नंबर वन पर आता है खीरा का रायता. ये पानी से भरपूर होता है और शरीर को ठंडा रखने में भी हेल्पफुल होता है. आप अपने समर लंच को रिफ्रेशिंग बनाना चाहते हैं तो खीरा का रायता एक बेहतरीन ऑप्शन होता है. इसके बीज वाले हिस्से को हटाकर कद्दूकस कर लें. एक बाउल में दही को चिकना होने तक फेंट लें. इसमें खीरा एड करें और फिर काला नमक, काली मिर्च एड करें. तैयार है आपका खीरा का रायता.
खीरा की तरह ही आप ककड़ी का रायता बना सकते हैं. ये भी शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए बेहतरीन समर फूड है और न्यूट्रिएंट्स से भी भरपूर होती है. इसका रायता भी सेम मेथड से ही बनाया जाता है. ककड़ी को धोकर कद्दूकस कर लें और फिर दही को व्हिस्क करने के बाद ककड़ी एड करके इसमें बेसिक मसाले या सीधे रायता मसाला एड कर दें.
समर सीजन रिफ्रेशिंग और डाइजेशन फ्रेंडली रायता की रेसिपी की बात करें तो मिंट का रायता भी कमाल का लगता है. इसके लिए आप पुदीना की पत्तियां, जरूरत के मुताबिक हरी मिर्च और थोड़ी सी धनिया पत्ती का पेस्ट बना लें. इसे फेंटे हुए दही में मिलाएं. भुना जीरा पाउडर, काला नमक, स्वाद के मुताबिक थोड़ी सी लाल मिर्च डालें या स्किप कर दें. इसमें आप बूंदी भी एड कर सकते हैं.















