भारत ने यूनाइटेड नेशंस में पाकिस्तान की खटिया खड़ी कर दी है। भारतीय डिप्लोमेट अनुपमा सिंह ने कहा है कि पाकिस्तान को IMF से जितना बेलऑउट पैकेज मिला हुआ है, जम्मू-कश्मीर का बजट उससे ज्यादा है।संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) की बैठक दौरान भारतीय दूत ने पाकिस्तान को कश्मीर पर दिए गये बयान के लिए जमकर सुनाया है। भारतीय दूत ने कहा कि अगर पाकिस्तान को लगता है कि “चिनाब रेल ब्रिज नकली है तो पाकिस्तान जरूर लाला लैंड में रह रहा होगा। इसी दौरान उन्होंने कहा कि J&K का डेवलपमेंट बजट पाकिस्तान के हालिया IMF बेलआउट से दोगुने से भी ज्यादा है।
भारतीय डिप्लोमेट अनुपमा सिंह ने कहा कि “भारत, पाकिस्तान और OIC की तरह से कही गई बातों के जवाब में अपने ‘जवाब देने के अधिकार का इस्तेमाल कर रहा है।'” उन्होंने आगे कहा कि “ओआईसी पाकिस्तान के प्रोपेगेंडा को आगे बढ़ाने के लिए एक टूल की तरह काम कर रहा है। पाकिस्तान एक बार फिर भारत के आंतरिक मामलों पर झूठे और निराधार आरोप लगाने के लिए इस परिषद का दुरुपयोग कर रहा है।
UNHRC में पाकिस्तान पर बरसा भारत
भारतीय डिप्लोमेट ने पाकिस्तान को आड़े हाथों लेते हुए कश्मीर के विकास पर सवाल उठाने वाले बयान पर कहा कि अगर पाकिस्तान को ‘चेनाब रेल ब्रिज’ जैसे बुनियादी ढांचे के चमत्कार फर्जी लगते हैं तो निश्चित रूप से पाकिस्तान ‘ला-ला लैंड’ में रह रहा है। उन्होंने आगे कहा कि जम्मू-कश्मीर का के विकास के लिए बजट पाकिस्तान को आईएमएफ (IMF) से मिले हालिया पूरे बेलआउट पैकेज से दोगुने से भी ज्यादा है। शायद पाकिस्तान के लिए इस हकीकत पर विश्वास करना मुश्किल हो रहा होगा क्योंकि वह खुद गहरे कर्ज और आर्थिक बदहाली में डूबा हुआ है।भारतीय डिप्लोमेट जब पाकिस्तान को फटकार लगा रही थीं उस वक्त बगल में मौजूद दूसरे देशों के डिप्लोमेट्स मुस्कुरा रहे थे। भारतीय अधिकारी ने कहा कि “पाकिस्तान की क्षेत्र में आतंकवाद के जरिए लगातार अस्थिरता फैलाने की कोशिशों के बावजूद जम्मू-कश्मीर आगे बढ़ता रहेगा। राजनीतिक तौर पर, आर्थिक तौर पर और सामाजिक तौर पर। पाकिस्तान के लिए अच्छा ये रहेगा कि वो अपनी आंतरिक संकटों को सुलझाने में अपना ध्यान लगाए, ना कि इस बड़े मंच का वक्त बर्बाद करे।















