कर्नाटक में मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने डीके शिवकुमार को वॉट्सऐप पर भेजा इस्तीफा,

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने शनिवार को दावा किया कि वरिष्ठ नेता रामलिंगा रेड्डी के साथ सभी मुद्दे सुलझा लिए गए हैं। सीएम शिवकुमार अपनी 4 दिन पुरानी सरकार में अंदरूनी नाराजगी का सामना कर रहे। नई सरकार के लिए एक बड़ी शर्मिंदगी की स्थिति तब पैदा हुई, जब शुक्रवार को अनुभवी नेता रामलिंगा रेड्डी ने विभागों के बंटवारे से नाराज होकर डीके शिवकुमार कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया।रेड्डी का दावा है कि नए मुख्यमंत्री ने उन्हें बेंगलुरु विकास मंत्रालय देने का वादा किया था, लेकिन शपथ ग्रहण के बाद उन्हें सिंचाई मंत्रालय सौंप दिया गया। इस इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए, शिवकुमार ने रेड्डी को अपने सबसे करीबी दोस्तों में से एक बताया था और कहा था कि वह वरिष्ठ नेता के साथ इस मसले को सुलझा लेंगे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts