मुख्यमंत्री से मिले कपिल देव अग्रवाल, RRTS परियोजना की सैद्धांतिक मंजूरी पर जताया आभार

मुज़फ्फरनगर। प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने लखनऊ स्थित 5, कालिदास मार्ग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर मुज़फ्फरनगर-हरिद्वार आरआरटीएस (रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) कॉरिडोर के लिए एएआर/डीपीआर तैयार कराने हेतु सैद्धांतिक सहमति प्रदान किए जाने पर उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आधुनिक और विश्वस्तरीय आधारभूत संरचना के क्षेत्र में लगातार नए आयाम स्थापित कर रहा है तथा प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि मुज़फ्फरनगर-हरिद्वार आरआरटीएस कॉरिडोर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण और दूरगामी परियोजना साबित होगी। इस परियोजना के लागू होने से मुज़फ्फरनगर, रुड़की और हरिद्वार के बीच यात्रा अधिक तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक हो जाएगी। इससे न केवल यात्रियों को समय की बचत होगी, बल्कि क्षेत्रीय संपर्क व्यवस्था भी पहले से अधिक मजबूत बनेगी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना व्यापार, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन जैसे क्षेत्रों को नई गति प्रदान करेगी तथा रोजगार के नए अवसरों का सृजन करेगी।

मंत्री ने कहा कि आधुनिक परिवहन नेटवर्क किसी भी क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास की रीढ़ होता है। आरआरटीएस जैसी अत्याधुनिक परियोजनाएं प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ-साथ निवेश को भी आकर्षित करती हैं। बेहतर कनेक्टिविटी से उद्योगों और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे और क्षेत्र की समग्र प्रगति सुनिश्चित होगी।

ओ-लेवल कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए आवेदन शुरू, 10 जुलाई तक करें ऑनलाइन पंजीकरण

उन्होंने कहा कि मुज़फ्फरनगर-हरिद्वार आरआरटीएस कॉरिडोर क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही महत्वपूर्ण मांग रही है। इस परियोजना के लिए सैद्धांतिक सहमति मिलना जनपद सहित पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए हर्ष और गौरव का विषय है। यह कॉरिडोर धार्मिक, औद्योगिक और शैक्षणिक दृष्टि से महत्वपूर्ण शहरों को आधुनिक परिवहन व्यवस्था से जोड़ेगा, जिससे क्षेत्रीय विकास को नई दिशा मिलेगी। कपिल देव अग्रवाल ने प्रदेश के विकास, निवेश और आधुनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts