स्कूटी की टक्कर से कांवड़ खंडित, आक्रोशित कांवड़ियों ने किया मार्ग जाम

राजगढ़-बांदीकुई सड़क मार्ग पर स्थित सूरेर गांव में मंगलवार सुबह एक हादसे के कारण तनाव की स्थिति बन गई। बांदीकुई की ओर जा रहे कांवड़िए की कांवड़ को स्कूटी की टक्कर लग गई, जिससे उसकी कांवड़ खंडित हो गई। घटना के बाद कांवड़ियों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया।

जानकारी के अनुसार, यह कांवड़िए सोमवार रात्रि गोठ की चौकी पर लगे शिविर में रुके हुए थे और मंगलवार सुबह यात्रा पर निकले थे। सूरेर गांव के पास अचानक स्कूटी से टक्कर होने के कारण एक कांवड़ खंडित हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही नीमला के पूर्व सरपंच तुलसीदास और स्थानीय पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे। उन्होंने कांवड़ियों को समझाइश दी और शांत किया। प्रशासन द्वारा तुरंत वैकल्पिक कांवड़ की व्यवस्था कराई गई, जिसके बाद जाम को हटवाया गया और स्थिति सामान्य हो सकी।

प्रशासन ने कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतने का आश्वासन दिया है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts