मुजफ्फरनगर में ज्वैलर्स डकैती का सफल अनावरण: 10 गिरफ्तार, आभूषण व शस्त्र बरामद

भास्कर न्यूज़ उतर प्रदेश उत्तराखंड

मुजफ्फरनगर के कोतवाली नगर क्षेत्र में नूर ज्वैलर्स पर 5 अभियुक्तों द्वारा डकैती की घटना हुई थी। उच्चाधिकारियों ने गंभीरता से लेते हुए एसओजी, थाना कोतवाली नगर और थाना खालापार की टीमों का गठन किया।पुलिस टीमों ने 26 जुलाई 2024 को एक मुठभेड़ के दौरान 2 अभियुक्तों को घायल अवस्था में और कुल 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से लगभग 3.5 किलोग्राम सफेद धातु और 700 ग्राम पीली धातु के आभूषण, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और अवैध शस्त्र बरामद किए गए। इसके बाद, 27 जुलाई 2024 को 4 और अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 800 ग्राम सफेद धातु और 155 ग्राम पीली धातु के आभूषण बरामद किए गए। कुल 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।इस सफलता को मान्यता देने के लिए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने  पुलिस लाईन में पुलिस टीमों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts