भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
बुढ़ाना। जमियत उलेमा ए हिंद बुढ़ाना से जुडे काफी लोगों ने सोमवार को मौहल्ला मिर्दगान की कूबा मस्जिद में एक प्रोग्राम किया। जिसमें जमियत कार्यकर्ता वक्फ की जमीनों को लेकर चिंतित दिखे। यहां शहर सदर मुफ्ती आस मोहम्मद कासमी ने कहा कि सरकार की तरफ से बार बार आने वाले हर नए फितने का जवाब कानूनी तौर पर दिया जाएगा मगर केंद्र सरकार का एक तरफा रवैय्या गलत है। जनरल सेक्रेटरी हाफिज अय्यूब त्यागी ने कहा कि नौजवान इसमें आगे आए और आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के तहत जो स्क्रीनिंग हो रही है उस स्क्रीनर को पूरी लगन के साथ स्क्रीन करें। समीर सलमानी ने कहा कि जमियत कार्यकर्ता समय समय पर फितने का निवारण करके राष्ट्र को जिम्मेदारी का एहसास कराती है। यह बहुत प्रशंसनीय है। इनाम कुरैशी ने कहा कि जमियत के जिम्मेदार भी समय समय पर अपनी जिम्मेदारी का एहसास कराकर राष्ट्र में जागृति का काम कर रहे हैं। हाफिज तनवीर कसेरवा ने यहां मुफ्ती आस मोहम्मद कासमी की प्रशंसा की। हाफिज सज्जाद ने कहा कि हम मौहल्ले में 200 लोगों की स्क्रीनिंग करा चुके हैं। मौलाना इसराइल ने दुआ कराई। यहां पर मौलाना इसराइल, हकीम कारी ज़रीफ, मुफ्ती फैजान, मौलाना फारूख, हाफिज अय्यूब कुरैशी, मौ. साकिब, कारी शमशाद, पीर, अब्दुल गफ्फार सैफी, कारी तनवीर, इंतजार, इकबाल सलमानी, मोहम्मद जैद, सलीम, शायान आलम, हाफिज मोहम्मद असद, हकीम कारी जरीफ और हाफिज मोहम्मद मूसा आदि मौजूद रहे।























































