ट्रंप के USAID फंड वाले दावे पर बोले जयशंकर

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के USAID फंडिंग से जुड़े दावों ने भारत में सियासी बवाल खड़ा कर दिया है. मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस इसे लेकर लगातार केंद्र सरकार को घेर रहा है.हालांकि, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार को इस खुलासे पर चिंता जताई. उन्होंने USAID के 21 मिलियन डॉलर के ‘वोटर टर्नआउट इन इंडिया’ फंडिंग के दावे को ‘चिंताजनक’ बताया. EAM ने कहा कि “अगर इसमें कुछ सच्चाई है, तो देश को पता होना चाहिए कि इसमें कौन लोग शामिल हैं.”

USAID पर जयशंकर ने क्या कहा?

दिल्ली यूनिवर्सिटी लिटरेचर फेस्टिवल में बोलते हुए जयशंकर ने कहा, “ट्रंप प्रशासन के लोगों ने कुछ जानकारी बाहर रखी है और यह स्पष्ट रूप से चिंताजनक है… एक सरकार के रूप में, हम इसकी जांच कर रहे हैं. मेरा मानना है कि तथ्य सामने आएंगे. USAID को अच्छे इरादों से भारत में काम करने की अनुमति दी गई थी, लेकिन अब अमेरिका से यह सुझाव आ रहे हैं कि कुछ गतिविधियां गलत इरादों से की जा रही हैं. यह वाकई चिंता की बात है. अगर इसमें कोई सच्चाई है, तो देश को यह जानने का हक है कि इसमें कौन शामिल है.

लगातार बयान दे रहे हैं ट्रंप

शुक्रवार को गवर्नर्स वर्किंग सेशन में डोनाल्ड ट्रंप ने लगातार तीसरे दिन इस मुद्दे पर बयान दिया. उन्होंने कहा, “$21 मिलियन मेरे दोस्त प्रधानमंत्री मोदी के लिए वोटर टर्नआउट बढ़ाने के लिए जा रहे हैं. हम भारत में वोटर टर्नआउट के लिए 21 मिलियन क्यों दे रहे हैं? और हमारे यहां क्या? मुझे भी वोटर टर्नआउट चाहिए.”

ट्रंप ने बांग्लादेश में राजनीतिक व्यवस्था मजबूत करने के लिए दिए गए $29 मिलियन के फंड पर भी सवाल उठाए. इससे पहले उन्होंने आरोप लगाया था कि अमेरिका भारत में “किसी और को चुनाव जिताने की कोशिश कर रहा है.ट्रंप ने कहा था, “$21 मिलियन वोटर टर्नआउट के लिए, हमें भारत में वोटर टर्नआउट के लिए इतना खर्च क्यों करना पड़ रहा है? मुझे लगता है कि वे किसी और को जिताने की कोशिश कर रहे थे.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts