जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ, अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर योगेश दाधीच और पुलिस उपायुक्त पूर्व तेजस्वनी गौतम ने मकर संक्रांति के अवसर पर झालना कच्ची बस्ती और खारवाल बस्ती गलता गेट में बच्चों के साथ त्योहार मनाया।

बच्चों की खुशियों से गूंजी बस्ती में “पुलिस अंकल, मुझे पीले रंग की पतंग चाहिए” और “पुलिस आंटी, मुझे ब्लू रंग वाली चकरी दो” की आवाज़ें सुनाई दीं।पुलिस ने बच्चों को पतंग, माँझा और लड्डू वितरित किए, जिससे बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। पुलिस कमिश्नर ने सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएँ दीं और यह पहल “पुलिसिंग विद ए सोशल कॉज़” का सुंदर उदाहरण बनी।जयपुर पुलिस सदैव सेवा में तत्पर है।















