दक्षिण कोरिया: राष्ट्रपति यून सुक योल की गिरफ्तारी

दक्षिण कोरिया में महाभियोग का सामना कर रहे राष्ट्रपति यून सुक योल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. रात के अंधेरे में सैकड़ों की संख्या में पुलिस ने उनके घर पर धावा बोल दिया. पुलिस के पहुंचते ही राष्ट्रपति के विरोधी और समर्थक दोनों मौके पर जुट गए. राष्ट्रपति यून सुक योल के समर्थकों और पुलिस के बीच लंबा गतिरोध चला. राष्ट्रपति ने देश में मार्शल लॉ लगाने की कोशिश की थी, जिसमें उन्हें कामयाबी नहीं मिली थी. डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक उनके खिलाफ विद्रोह की जांच कर रहे अधिकारियों ने एक बयान में कहा, ‘संयुक्त जांच मुख्यालय ने आज 15 जनवरी को सुबह 10:33 बजे राष्ट्रपति के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया.’

बुधवार तड़के भ्रष्टाचार जांच कार्यालय के सैकड़ों पुलिस अधिकारी और जांचकर्ता राष्ट्रपति आवास की ओर बढ़े. कुछ सीढ़ी लगाकर दीवारों पर चढ़कर और पीछे के रास्ते से मुख्य इमारत तक पहुंचे. अधिकारियों की ओर से यह राष्ट्रपति को गिरफ्तार करने का दूसरा प्रयास है. पहली बार 3 जनवरी को गिरफ्तारी की कोशिश की गई थी. लेकिन राष्ट्रपति सुरक्षा सेवा के सदस्यों के साथ घंटों तक तनावपूर्ण गतिरोध हुआ, जिस कारण गिरफ्तारी का प्रयास असफल रहा. पिछले सप्ताह बुधवार यानी 8 जनवरी को राष्ट्रपति यून सुक योल के वकीलों ने उन्हें हिरासत में लेने के प्रयासों की आलोचना की.

मार्शल लॉ की कोशिश हुई थी नाकाम
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति महाभियोग का सामना कर रहे हैं। उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि उनके विरुद्ध जांच अवैध है। पिछले महीने उन्होंने देश में मार्शल लॉ लगाने की कोशिश की थी, जिसमें वह नाकाम रहे। उनकी इस कोशिश ने ही उन्हें राजनीतिक उथल-पुथल में डाल दिया। राष्ट्रपति ने खुद को अपने आवास में कैद कर लिया था, जहां सैकड़ों वफादार और सुरक्षा अधिकारी उन्हें घेरे हुए थे। तस्वीरों में देखा गया कि पुलिस ने उनके आवास को पूरी तरह घेर लिया। कांटेदार तार और पहाड़ी पर चढ़कर वह राष्ट्रपति तक पहुंचने की कोशिश कर रहे थे।

राष्ट्रपति को क्यों किया गया गिरफ्तार
भ्रष्टाचार जांच कार्यालय इस बात की जांच कर रहा है कि क्या 3 दिसंबर को यून की ओर से मार्शल लॉ लगाने की कोशिश विद्रोह का प्रयास थी या नहीं। यून की हिरासत के लिए अदालत का वारंट था। लेकिन राष्ट्रपति सुरक्षा सेवा ने जोर देकर कहा था कि महाभियोग के तहत राष्ट्रपति की सुरक्षा करना उसका दायित्व है। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रपति आवास से गाड़ियों का एक काफिला निकला है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts