भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।
शाहपुर। कस्बे के जैन स्थानक में त्याग शिरोमणि राजऋषि राजेंद्र मुनि महाराज की प्रेरणा से आयोजित जैन संस्कार शिविर में बरखा जैन व हर्षित जैन ने उपस्थित बच्चों को समय के सदुपयोग के बारे में विस्तार से बताया । उन्होंने बताया कि समय का हमें सदुपयोग करना चाहिए तथा इसे व्यर्थ नहीं गंवाना चाहिए । हम सबको धार्मिक व सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर अपना समय देना चाहिए । उन्होंने बताया कि फास्ट फूड स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है । फास्ट फूड खाने से हमें अनेक बीमारियां हो जाती है । इसलिए हमें फास्ट फूड खाने से बचना चाहिए । इसके अलावा हमें ट्रॉफी व चॉकलेट भी नहीं खाने चाहिए । उन्होंने उपस्थित बच्चों को बताया कि अहंकार हमारा सबसे बड़ा दुश्मन है । हमें अपने जीवन में कभी अहंकार नहीं करना चाहिए अपितु नम्र स्वभाव अपनाते हुए सभी का मान सम्मान करना चाहिए । जैन संस्कार शिविर में आयोजित प्रश्न मंच में प्रश्नों के सही जवाब देने पर मुकुंद , विधि जैन , पारस जैन व यश को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया । शिविर को सफल बनाने में शीलचन्द जैन , सतीश जैन , राजेंद्र जैन , पंकज जैन , शुभम जैन , पारस जैन व नितिन जैन आदि सहयोग कर रहे है।















