जैकी श्रॉफ फिल्म इंडस्ट्री में 4 दशक से ज्यादा समय से काम कर रहे हैं. उन्होंने लीड एक्टर के तौर पर भी सफलता हासिल की है और साइड रोल्स में भी उनकी परफॉर्मेंस काफी पसंद की गई. सिंघम अगेन और बॉबी जॉन फिल्म में मेन विलेन का रोल भी प्ले किया. अब उन्होंने एक बार फिर से लीड एक्टर के तौर पर वापसी कर ली है. उनकी फिल्म द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है और इस फिल्म ने रिलीज के 3 दिन भी पूरे कर दिए हैं. फिल्म का कलेक्शन लेकिन बहुत खराब जा रहा है. 3 दिन में इस मूवी को इतनी कम ऑडियंस मिली है कि इसका कलेक्शन 1 करोड़ भी पूरा नहीं हो सका है. फिल्म ने 3 दिन में 90 लाख रुपये कमाए हैं.ओपनिंग डे पर इस फिल्म का कलेक्शन 20 लाख रुपये रहा था. वहीं दूसरे दिन इस फिल्म का कलेक्शन 30 लाख रुपये का था. वहीं तीसरे दिन इस फिल्म ने 40 लाख रुपये कमाए हैं. इस लिहाज से तीन दिनों में इस फिल्म का कलेक्शन 90 लाख रुपये का हो चुका है. फिल्म का ये कलेक्शन इसलिए भी बुरा माना जाएगा क्योंकि ये कमाई फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में की है. द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो की बात करें तो इस फिल्म का डायरेक्शन मनीश सैनी ने किया है और जी स्टूडियोज के बैनर तले इस फिल्म को प्रोड्यू
जैकी श्रॉफ की अपकमिंग फिल्में?
फिल्म के बजट की ओर रुख करें तो इस फिल्म का बजट 25 करोड़ रुपये का बताया जा रहा है. ऐसे में पहले वीकेंड में जैसा फिल्म का हाल है उसके मुताबिक फिल्म से ज्यादा उम्मीद नहीं लगाई जा सकती. इस मूवी के जरिए जैकी श्रॉफ ने कुछ एक्सपेरिमेंट करने की कोशिश की है. लेकिन उनका ये एक्सपेरिमेंट काम आता नजर नहीं आ रहा है. जैकी श्रॉफ की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वे वेलकम टू द जंगल फिल्म में नजर आएंगे. ये एक मल्टीस्टारर फिल्म है जिसमें अक्षय कुमार का लीड रोल है. ये फिल्म 26 जून 2026 को रिलीज की राह देख रही है.
स किया गया है.















