इजरायल का दोटूक बयान: अमेरिकी मध्यस्थता मंजूर,

लेबनान और इजरायल एक अमेरिकी समर्थन वाले प्रस्ताव पर चर्चा कर रहे हैं जिसमें इजरायली सेनाएं हिजबुल्लाह के साथ लड़ाई में कब्जाए गए कुछ इलाकों को लेबनानी सेना को हस्तांतरित कर सकती हैं।प्रस्तावित पायलट प्रोजेक्ट वाशिंगटन में इजरायल-लेबनान के बीच बातचीत के नए दौर का हिस्सा है।लेबनान के सूत्रों ने बताया कि नए युद्धविराम के बावजूद बुधवार को दक्षिणी लेबनान में एक कार पर इजरायली ड्रोन हमले में कम से कम दो लोग मारे गए। इस हमले के बारे में इजरायली सेना ने कहा कि एक अलग घटना में उसकी वायुसेना ने दक्षिणी लेबनान में इजरायली सैनिकों के नियंत्रण वाले जोन में “संदिग्धों” को ले जा रही एक गाड़ी पर हमला किया था।इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान के एक बड़े हिस्से पर कब्जा कर रखा है। इजरायल ने इसका कारण बताते हुए कहा है कि उत्तरी इजरायल को हिजबुल्लाह के हमलों से बचाना जरूरी है। लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ आउन ने कहा कि प्रस्तावित पायलट प्रोजेक्ट पर बातचीत चल रही है और इजरायली मंजूरी का इंतजार है।

अमेरिकी का मांग के बावजूद लेबनान में पीछे नहीं हटेगी सेना : इजरायल

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने कहा है कि इजरायली सेना दक्षिणी लेबनान में अपनी मौजूदगी बनाए रखेगी। उन्होंने कहा कि अमेरिका की मांग और उसके संभावित कूटनीतिक दबाव के बावजूद इजरायल अपने सैनिकों को वापस नहीं बुलाएगा।’द टाइम्स आफ इजराइल’ के अनुसार, सिक्यूरिटी जोन की स्थिति पर काट्ज ने बेघर लेबनानी नागरिकों को तुरंत बसाने की बात से भी इनकार किया और कहा कि दो लाख निवासी वापस नहीं आएंगे।

उन्होंने कहा कि पिछले ऑपरेशनल जोन में सामने आईं सुरक्षा चुनौतियों के कारण सरकार ने उत्तरी सीमा पर सैन्य मौजूदगी बनाए रखने का फैसला किया है।

7 से ज्यादा तीव्रता के 2 झटके, 10 हजार मौतों की आशंका. वेनेजुएला में 126 साल में सबसे बड़ा भूकंप

पहले सिक्यूरिटी जोन में जहां आम लोग भी थे, वहां सड़क किनारे बम विस्फोट और सैनिकों पर हमले हुए थे, इसलिए अब इजरायल ऐसा नहीं होने देगा।काट्ज का यह रुख तब सामने आया है, जब मंगलवार को प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, काट्ज, इजरायली सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल इयाल जमीर और सेना की उत्तरी कमान के प्रमुख मेजर जनरल रफी मिलो ने फोन पर बात की थी और संयुक्त बयान में कहा था कि सेना लेबनान में खतरों के विरुद्ध मजबूती से काम करना जारी रखेगी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts