क्या ब्राउन अंडा सच में सफेद से ज्यादा ताकतवर होता है? जानें असली अंतर

अंडे को हमेशा से ही एक संपूर्ण भोजन यानी सुपरफूड कहा जाता है, क्योंकि यह प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है। अंडा शरीर को गर्म रखने, मांसपेशियों को मजबूत बनाने और इम्यूनिटी बढ़ाने तक में मदद करता है। लेकिन अक्सर लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि ब्राउन अंडा सफेद अंडे से ज्यादा ताकतवर क्यों माना जाता है? क्या सच में दोनों की पौष्टिकता में कोई बड़ा अंतर होता है, या फिर यह सिर्फ एक भ्रम है?

एक्सपर्ट्स के अनुसार, सफेद और ब्राउन अंडे में पौष्टिकता का अंतर बेहद मामूली होता है। दोनों ही अंडे मुर्गी की नस्ल के आधार पर अलग रंग के होते हैं। सफेद पंख और सफेद कान वाली मुर्गियां सफेद अंडे देती हैं, जबकि लाल-भूरे पंख और लाल कान वाली मुर्गियां ब्राउन अंडे देती हैं। यानी अंडे का रंग सिर्फ मुर्गी की जाति का परिणाम है, न कि उसके अंदर छिपे पोषण का। दोनों ही तरह के अंडों में लगभग बराबर प्रोटीन, विटामिन A, D, B-कॉम्प्लेक्स, आयरन, कैल्शियम और जिंक जैसे पोषक तत्व होते हैं।

हालांकि माना जाता है कि ब्राउन अंडे देने वाली मुर्गियों का शरीर आकार में बड़ा होता है, इसलिए उन्हें ज्यादा खाना खिलाना पड़ता है। इसी वजह से ब्राउन अंडे बाज़ार में कुछ महंगे मिलते हैं। इससे कई लोग यह मान लेते हैं कि ब्राउन अंडा अधिक पौष्टिक है, जबकि यह ज़रूरी नहीं। हां, अगर मुर्गियों को ऑर्गेनिक फीड दी गई हो या खुले वातावरण में पाला गया हो, तो ऐसे अंडों की पौष्टिकता बेहतर हो सकती है—लेकिन इसका रंग चाहे सफेद हो या ब्राउन, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि दोनों अंडों का अंतर सिर्फ रंग और कीमत का है, ताकत या पोषण का नहीं। इसलिए अगर आप अपनी डाइट में अंडा शामिल कर रहे हैं, तो किसी भी रंग का अंडा चुन सकते हैं। सबसे जरूरी है कि अंडा ताज़ा हो और सही तरीके से पकाया गया हो। कुल मिलाकर, सफेद और ब्राउन दोनों ही अंडे सेहत के लिए फायदेमंद हैं और लगभग समान रूप से पौष्टिक हैं।

अंडे के पोषक तत्व और फायदे

ब्राउन अंडे और सफेद अंडे के पोषक तत्वों की बात करें तो, ये प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स हैं. इसके अलावा इसमें विटामिन ए, डी, बी12, मिनिरल्स, आयरन, सेलेनियम जैसे कई तत्व पाए जाते हैं. इसके अलावा इसमें जरूरी अमीनो एसिड और एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं. साथ ही हेल्दी फैट्स होने की वजह से ये आंखों और ब्रेन के स्वास्थ्य के लिए भी एक अच्छा ऑप्शन है.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts