हिमाचल : ट्रक के चढ़ते ही नदी में समा गया लोहे का ब्रिज.

शिमला। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर से एक ऐसा खौफनाक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं। राष्ट्रीय राजमार्ग-5 (NH-5) पर एक भारी-भरकम डंपर जैसे ही लोहे के बैली ब्रिज के बीच पहुंचा, पुल ताश के पत्तों की तरह ढह गया। पुल के टूटते ही बजरी से लदा डंपर सीधे नीचे सतलुज नदी में जा गिरा। इस दिल दहला देने वाले हादसे का लाइव वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।गनीमत यह रही कि नदी में पानी का स्तर कम था। डंपर के नदी में गिरने के बाद भी चमत्कारिक रूप से ड्राइवर की जान बच गई। उसे केवल हल्की चोटें आई हैं और उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

तीन जिलों का संपर्क टूटा

यह बैली ब्रिज लाहौल-स्पीति के काजा और शिमला जिले को किन्नौर से जोड़ने वाली मुख्य लाइफलाइन था। पुल के धराशायी होने से इन तीनों जिलों का आपस में संपर्क पूरी तरह कट गया है। घटना के तुरंत बाद प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही को पूरी तरह रोक दिया।

ओवरलोडिंग बनी हादसे की वजह?

मिली जानकारी के मुताबिक, डंपर बजरी लेकर टापरी की ओर जा रहा था। जानकारी के अनुसार, गाड़ी में क्षमता से अधिक माल लोड था। जैसे ही यह भारी-भरकम वाहन बैली ब्रिज के ठीक बीचो-बीच पहुंचा, पुल ओवरलोड ट्रक का भार सह नहीं पाया और दोनों छोर से उखड़कर सीधे नदी में समा गया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts