AHT-चाइल्ड हेल्पलाइन की संयुक्त टीम ने चलाया अभियान

बाँदा। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देश पर बाँदा पुलिस ने नशे के सौदागरों पर नकेल कसनी शुरू कर दी है। शासन के अभियान के तहत थाना AHT, SJPU, चाइल्ड हेल्पलाइन और ग्रामीण स्वावलंबन समिति की संयुक्त टीम ने शहर में सघन चेकिंग और जागरूकता अभियान चलाया।शहर के बाबूलाल चौराहा और जिला परिषद रोड समेत कई इलाकों में दुकानों की औचक चेकिंग की गई। टीम ने दुकानदारों को दो-टूक चेतावनी दी – “बीड़ी, सिगरेट, तम्बाकू, गुटका, पान मसाला जैसी कोई भी नशीली चीज बच्चों को बेची तो सीधे जेल जाओगे।टीम ने बताया कि नाबालिग को नशीली सामग्री बेचना कानूनी अपराध है। पकड़े जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई होगी। साथ ही सभी दुकानदारों से नशा मुक्ति अभियान में सहयोग करने और समाज में जागरूकता फैलाने की अपील की गई।अभियान में थाना AHT से उप निरीक्षक अनिल कुमार उपाध्याय, SJPU प्रभारी अखिलेश प्रताप सिंह, आरक्षी प्रशांत यादव, महिला आरक्षी रचना सिंह सेजवार, चाइल्ड हेल्पलाइन से प्रभाकर द्विवेदी और ग्रामीण स्वावलंबन समिति से राजेंद्र व ममता देवी शामिल रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts