ईरान ने पहली बार F-35 स्टील्थ फाइटर जेट का किया शिकार,

ईरान ने पहली बार अमेरिका के सबसे महंगे F-35 स्टील्थ फाइटर पर हमला किया है। इस मामले से परिचित दो सूत्रों के हवाले से सीएनएन ने बताया है कि एक US F-35 लड़ाकू विमान ने मध्य पूर्व में एक US एयर बेस पर आपातकालीन लैंडिंग की है।माना जा रहा है कि विमान पर ईरान की तरफ से हमला किया गया था। US सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता कैप्टन टिम हॉकिन्स ने कहा है कि पांचवीं पीढ़ी का यह स्टेल्थ जेट ‘ईरान के ऊपर एक लड़ाकू मिशन पर था’ तभी उसे आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। हॉकिन्स ने कहा कि विमान सुरक्षित रूप से उतर गया और इस घटना की जांच की जा रही है

हॉकिन्स ने आगे कहा है कि ‘विमान सुरक्षित रूप से उतर गया है और पायलट की हालत स्थिर है। इस घटना की जांच चल रही है।’ यह पहली बार होगा जब ईरान ने फरवरी के आखिर में शुरू हुए इस युद्ध में किसी अमेरिकी लड़ाकू विमान को निशाना बनाया है वो भी एफ-35 स्टील्थ फाइटर जेट को जिसे दुनिया का सबसे एडवांस फाइटर जेट माना जाता है। इस संघर्ष में अमेरिका और इजरायल दोनों ही देश F-35 विमानों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस विमान की कीमत 100 मिलियन डॉलर से भी ज्यादा है।

अमेरिका के एफ-35 स्टील्थ फाइटर जेट पर ईरान का हमला

यह आपातकालीन लैंडिंग ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका के सीनियर अधिकारी ईरान के खिलाफ अपने अभियान में बड़ी सफलता मिलने का दावा लगातार कर रहे हैं। रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने गुरुवार सुबह कहा कि अमेरिका ‘निर्णायक रूप से जीत रहा है’ और ईरान की हवाई सुरक्षा ‘पूरी तरह से ध्वस्त’ हो चुकी है। लेकिन सवाल ये है कि अगर ईरान के एयर डिफेंस पूरी तरह से ध्वस्त हो गये हैं तो फिर उसने एफ-35 पर कैसे हमला किया? ऐसा पहली बार है जब ईरान ने किसी अमेरिकी एफ-35 स्टील्थ फाइटर जेट पर कामयाब हमला किया है।

एफ-35 स्टील्थ फाइटर जेट पर हमला होने का मतलब है कि ईरान के कुछ हिस्सों में अभी भी एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय हैं। आपको बता दें कि 28 फरवरी को युद्ध शुरू होने के बाद से इस इलाके में अलग-अलग घटनाओं में 13 अमेरिकी सैनिक मारे गये हैं और करीब 200 घायल हुए हैं। इससे पहले कुवैत में कुवैत एयर डिफेंस सिस्टम ने गलती से अमेरिका के तीन एफ-15 लड़ाकू विमानों को मार गिराया था।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts