मुजफ्फरनगर के आर्य समाज मंदिर में अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन का परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष एडवोकेट कपिल गुप्ता ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री हरीश गुप्ता ने किया। सम्मेलन में वैश्य समाज की एकजुटता और सशक्तिकरण पर जोर दिया गया, जहां विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप वरिष्ठ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं, जबकि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर मित्तल मुख्य अतिथि रहे। राष्ट्रीय महामंत्री प्रिंस कंसल, राष्ट्रीय संगठन मंत्री जितेंद्र गोविल और उत्तर प्रदेश अध्यक्ष योगेश जिंदल ने भी समाज को प्रेरित करने वाले विचार रखे। प्रदेश महामंत्री श्रवण अग्रवाल ने घोषणा की कि वे जल्द ही मंत्री कपिल देव अग्रवाल से मुलाकात कर मुजफ्फरनगर में महाराजा अग्रसेन के नाम पर एक चौराहे के निर्माण की मांग करेंगे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष कशिश गोयल ने वैश्य समाज की एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार का अन्याय सहन नहीं किया जाएगा। वहीं, प्रदेश सचिव (युवा) हर्ष गोयल ने समाज की राजनीति में अधिक भागीदारी की आवश्यकता पर जोर दिया।
सम्मेलन में भाजपा नेता और मंत्री कपिल देव अग्रवाल के जनप्रतिनिधि विशाल गर्ग, नगर अध्यक्ष आलोक अग्रवाल, खतौली नगर अध्यक्ष एडवोकेट अभिषेक, और सिसौली नगर अध्यक्ष अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे। इसके अलावा, रामकुमार बंसल, वाशु गोयल, कुलदीप मित्तल, अनिल जिंदल, अनमोल जिंदल, प्रियांशु गुप्ता, लवी गोयल, नितिन गोयल, महेश मित्तल, अंकित बिंदल, मोहित गुप्ता, अखिल गुप्ता, अर्चित सिंघल, आयुष गोयल, विजय अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, अभिषेक मित्तल, अन्नत गर्ग, नीरज तायल, आलोक गर्ग, अशोक सिंघल, पुरुषोत्तम सिंघल, प्रमोद गुप्ता और संदीप मित्तल सहित सैकड़ों वैश्य समाज के लोग मौजूद रहे।
सम्मेलन में वैश्य समाज को संगठित करने, उनकी सामाजिक और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने और उनके अधिकारों की रक्षा करने का संकल्प लिया गया। यह आयोजन समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाने और उनकी आवाज को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।















